ePaper

सांसद ने गुणवत्ता में सुधार किये बिना आगे काम रोकने का दिया निर्देश

Updated at : 18 Jul 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद ने गुणवत्ता में सुधार किये बिना आगे काम रोकने का दिया निर्देश

आज वाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार ने बगहा रेलवे ढाला पर बन रहे आरओबी का निरीक्षण कर उपस्थित अभियंताओं को दोषपूर्ण गुणवत्ता में सुधार किये बिना आगे काम रोकने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

बगहा. आज वाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार ने बगहा रेलवे ढाला पर बन रहे आरओबी का निरीक्षण कर उपस्थित अभियंताओं को दोषपूर्ण गुणवत्ता में सुधार किये बिना आगे काम रोकने का निर्देश दिया. सांसद ने कहा कि स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार मुझसे कहा गया, मुझे भी इधर से गुजरते वक़्त महसूस होता था कि एप्रोच रोड का दीवार काफी ऊंचा है और उसकी इंटरलॉकिंग सही नहीं है. मैंने एकाध बार संबंधित अभियंताओं को इसमें सुधार के लिए बोला भी था.बीच में चुनाव में व्यस्तता हो गयी. एसपी ऑफिस के सामने से आरती होटल साइड से भी दोनों तरफ एसपी आवास तक पैदल घूमकर कर सांसद ने जगह जगह खामियों को उपस्थित अभियंताओं को दिखाने का काम किया और उसमें सुधार के सख्त निर्देश दिए. सांसद ने यह चेताते हुए कहा कि आरओबी की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो हम इस मामले को संसद में भी उठाएंगे व संबंधित अधिकारियों और निर्माण कंपनी के खिलाफ मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री को भी लिखेंगे.इसके साथ ही मंगलपुर आरओबी को भी गुणवत्ता के साथ और समय से पूरा करने के निर्देश दिए..एन एच सड़क के निर्माण के दौरान भी नालियों को आपस में नहीं जोड़ा गया है.जिससे उनका बहाव सही नहीं है. इसके अलावा सर्विस लेन का निर्माण भी काफी जगह अधूरा है.इसके निर्माण के संबंध में भी विभागीय अभियंताओं को निर्देशित किया गया.मौके पर एन एच के सहायक अभियंता नीलेश कुमार, कनीय अभियंता, पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह, पूर्व एमएलसी राजेश राम, जदयू मुख्य प्रवक्ता राकेश सिंह, जदयू नेता पशुपतिनाथ गुप्ता, दयाशंकर सिंह, दीपक उर्फ़ मुन्ना सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, उदय प्रकाश चौधरी, वार्ड पार्षद अखिलेश कुमार साह, कुंदन सिंह, राजन गुप्ता, सत्येंद्र कुमार उपस्थित रहे. पटना विभागीय मीटिंग होने के कारण कार्यपालक अभियंता उपस्थित नहीं हुए. लेकिन उसे फोन पर सांसद की बात हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन