साफ-सफाई से लेकर ट्रेनों के समयबद्ध परिचालन तक, सीओएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

स्टेशन निरीक्षण के दौरान सीओएम श्रीमती दुबे व अन्य
हाजीपुर रेल मंडल की चीफ ऑपरेशनल मैनेजर इंदु रानी ने बेतिया स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
Bettiah Railway Station Inspection: पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर की चीफ ऑपरेशनल मैनेजर (सीओएम) इंदु रानी दुबे ने शुक्रवार को बेतिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया. उनके स्टेशन पहुंचते ही कुछ देर के लिए रेलवे परिसर में हलचल बढ़ गई और अधिकारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुट गए.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की.
स्टेशन की व्यवस्थाओं को परखा
सीओएम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया.
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों को बेहतर और व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए.
यात्रियों की सुविधा रेलवे की प्राथमिकता
निरीक्षण के दौरान इंदु रानी दुबे ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
उन्होंने स्टेशन परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, पेयजल और शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ट्रेनों के समयबद्ध परिचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए.
शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर
सीओएम ने अधिकारियों से कहा कि यात्रियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. साथ ही स्टेशन पर सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हो और सभी यात्री सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाए.
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें.
ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान डीओएम विजय प्रकाश, बेतिया स्टेशन अधीक्षक विजय श्रीवास्तव सहित रेलवे के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने सीओएम को स्टेशन पर चल रहे कार्यों और यात्री सुविधाओं की जानकारी भी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










