मैनाटांड़: बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, मीटर बाईपास कर बिजली इस्तेमाल करने के आरोप में 5 पर FIR

प्रतीकात्मक तस्वीर
मैनाटांड़ में बिजली विभाग ने अवैध बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इनरवा थाना क्षेत्र में पांच लोगों के खिलाफ मीटर को बाईपास कर बिजली इस्तेमाल करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है. विभाग ने चेतावनी दी है कि यह अभियान जारी रहेगा.
Mainatand Electricity Theft: मैनाटांड़ में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. इनरवा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान बिजली मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
कार्रवाई के बाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.
कनीय अभियंता के नेतृत्व में हुई छापेमारी
विद्युत विभाग के कनीय अभियंता देव ऋषि के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया.
छापेमारी दल में लक्ष्मण प्रसाद, इकबाल अहमद, पप्पू गिरी और संदीप सिंह शामिल थे. जांच के दौरान कई उपभोक्ताओं के यहां बिजली मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से बिजली उपयोग किए जाने की पुष्टि होने का दावा विभाग ने किया.
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
जांच के बाद विभाग ने इनरवा थाना में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
| आरोपी | गांव |
| सलीम मियां (55) | सिंहासनी |
| रमेश ठाकुर (55) | झंझरी |
| तुलसी ठाकुर (52) | झंझरी |
| राजबंशी साह (50) | झंझरी |
| सरबजीत कुमार (40) | झंझरी |
विभाग ने दी चेतावनी
कनीय अभियंता देव ऋषि ने कहा कि बिजली चोरी से विभाग को राजस्व की क्षति होती है. इसलिए ऐसे मामलों में लगातार जांच अभियान चलाकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे केवल वैध बिजली कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अवैध व्यवस्था से बचें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रंजीत कुमार पटेल
रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










