भारत-नेपाल सीमा पर इनरवा में पुलिस-एसएसबी का फ्लैग मार्च, तस्करी रोकने के लिए बढ़ाई गई चौकसी

इनरवा बॉर्डर क्षेत्र में सुरक्षा व सतर्कता को लेकर फ्लैग मार्च करते पुलिस व एसएसबी के जवान
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए इनरवा पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लोगों को किया गया सतर्क।
India Nepal Border SSB Flag March: भारत-नेपाल सीमा से सटे इनरवा बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को इनरवा थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान सीमावर्ती इलाकों में लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई.
संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया.
तस्करी रोकने पर विशेष जोर
इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी, शराब तस्करी, खाद और अन्य सामानों की अवैध तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है.
उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके.
लोगों से सहयोग की अपील
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस और एसएसबी के जवानों ने स्थानीय लोगों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस या सुरक्षा बलों को दें.
प्रशासन का कहना है कि स्थानीय लोगों का सहयोग सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
आगे भी जारी रहेगा संयुक्त अभियान
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त और फ्लैग मार्च आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा.
उन्होंने कहा कि तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










