मझौलिया में शॉर्ट सर्किट से तीन घरों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति और तीन बकरियां जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
फोटो 04, कैप्सन :  जलते घर | Prabhat Khabar Network

मझौलिया के हरपुर गांव में शॉर्ट-सर्किट से लगी भीषण आग में तीन घर जलकर राख हो गए। घटना में लाखों की संपत्ति और मवेशियों का नुकसान हुआ है। प्रशासन जांच में जुटा है।

विज्ञापन

Short Circuit Fire: मझौलिया प्रखंड के हरपुर गढ़वा पंचायत स्थित हरपुर गांव के वार्ड संख्या 24 में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से तीन परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी और देखते ही देखते आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया.

इस हादसे में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

देखते ही देखते तीन घरों तक पहुंच गई आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में विजय राम, संजय राम और मु. किशोरी के घर पूरी तरह जल गए.

रात के समय अचानक लगी आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए.

ग्रामीणों ने मिलकर पाया आग पर काबू

आग की भयावहता को देखते हुए ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए चापाकलों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक तीनों परिवारों का अधिकांश सामान जल चुका था.

अनाज, नकदी और जरूरी कागजात भी हुए राख

पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग में अनाज, कपड़े, फर्नीचर, गैस सिलेंडर, बर्तन, नकदी और जरूरी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए.

इसके अलावा घर में बंधी तीन बकरियां भी आग की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई.

प्रशासन करेगा नुकसान का आकलन

अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा.

उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी प्रावधानों के अनुसार प्रभावित परिवारों को राहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन