बेतिया में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस महकमे में शोक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रतीकात्मक तस्वीर
बेतिया में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान जितेंद्र प्रसाद की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना से विभाग और परिवार में शोक की लहर है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
Cardiac Arrest Death: बेतिया में ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड जवान की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस और होमगार्ड विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के भीतहा मठिया वार्ड संख्या-06 निवासी 55 वर्षीय जितेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है. वह स्वर्गीय नगीना प्रसाद के पुत्र थे.
घटना के बाद उनके परिवार और सहकर्मियों में शोक का माहौल है.
ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, जितेंद्र प्रसाद वर्ष 1989 से बेतिया होमगार्ड में पदस्थापित थे. शनिवार को वह शहर में यातायात व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात थे.
इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई.
बचाने का किया गया प्रयास
ड्यूटी इंचार्ज सतीश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ड्यूटी के दौरान जवान की तबीयत अचानक खराब हो गई थी.
उन्होंने बताया कि उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जितेंद्र प्रसाद अपने पीछे पत्नी उषा देवी, तीन विवाहित पुत्रियां तथा दो पुत्र विशाल कुमार और रितेश कुमार को छोड़ गए हैं.
अचानक हुई इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.
होमगार्ड संघ ने जताया शोक
होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार राव ने जवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया.
उन्होंने कहा कि जितेंद्र प्रसाद एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित जवान थे. उनके निधन से होमगार्ड विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है.
उन्होंने राज्य सरकार से मृतक के परिजनों को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवध किशोर तिवारी
अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










