चेहल्लुम पर प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस जुलूस नहीं, डीजे-लाउडस्पीकर पर भी रोक

Updated:
विज्ञापन

बैठक लेते जिलाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पश्चिम चंपारण प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. प्रशासन ने बिना लाइसेंस जुलूस निकालने और डीजे-लाउडस्पीकर के उपयोग पर कड़ा प्रतिबंध लगाया है.

विज्ञापन

Chehlum 2026: चार अगस्त को होने वाले चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पश्चिम चंपारण प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. शुक्रवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

डीएम ने स्पष्ट कहा कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

संवेदनशील इलाकों पर रहेगी विशेष नजर

बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों (एसडीओ) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (एसडीपीओ) को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया.

साथ ही जिन स्थानों पर अभी तक शांति समिति की बैठक नहीं हुई है, वहां तत्काल बैठक आयोजित कर स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाने को कहा गया.

बिना लाइसेंस जुलूस नहीं, डीजे पर भी रोक

डीएम ने निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा.

इसके अलावा चेहल्लुम के दौरान डीजे और लाउडस्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा. प्रशासन ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने और आवश्यकता पड़ने पर बाउंड डाउन की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.

ड्रोन, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से होगी निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी रखने का निर्णय लिया गया.

डीएम ने सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी अफवाह या भ्रामक पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई के लिए साइबर सेल को पूरी तरह सक्रिय रहने का निर्देश दिया.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर विकास कुमार तथा विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

इसके अलावा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीसीएलआर, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस अंचल निरीक्षक और थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन