बसठा गांव में महिला ने लगाया मारपीट और धमकी का आरोप, पति को भी पीटने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
पेज03 : घरेलू विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

प्रतीकात्मक तस्वीर

मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बसठा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. महिला की शिकायत के अनुसार, उसे लाठी-डंडों से पीटा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई.

विज्ञापन

Mainatand News: मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बसठा गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता खुशबूनेशा (32 वर्ष) ने पुलिस को दिए आवेदन में घटना 23 जुलाई की शाम की बताई है.

ससुराल पहुंचते ही शुरू हुआ विवाद

आवेदन के अनुसार, 23 जुलाई की शाम करीब चार बजे खुशबूनेशा अपने ससुराल पहुंची थीं. उनका आरोप है कि इसी दौरान उनकी सास नसीमा खातून ने गाली-गलौज शुरू कर दी.

विरोध करने पर सास नसीमा खातून, शेख अजीज उर्फ बागड़, बासमती खातून और हसीना खातून ने मिलकर उनके साथ मारपीट की.

लाठी-डंडे से पीटने का आरोप

महिला का आरोप है कि चारों आरोपितों ने उन्हें जमीन पर पटक दिया, लाठी-डंडे से पीटा और घसीटा.

शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति शेख क्यामुद्दीन के साथ भी मारपीट किए जाने की बात आवेदन में कही गई है.

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने भविष्य में थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. महिला ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका है और किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

मैनाटांड़ थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
रंजीत कुमार पटेल

लेखक के बारे में

By रंजीत कुमार पटेल

रंजीत कुमार पटेल ने वर्ष 2020 में पत्रकारिता की शुरुआत की और पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड रिपोर्टर के रुप में प्रभात खबर से जुड़कर क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाने के कारण वें तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन