पुलिस अभिरक्षा से फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Oct 2024 8:38 PM
कालीबाग थाना परिसर से सोमवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार गांजा तस्कर विवेक कुमार सिंह को पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया.
बेतिया. कालीबाग थाना परिसर से सोमवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार गांजा तस्कर विवेक कुमार सिंह को पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया. तस्कर की दोबारा गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है. पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में तस्कर के खिलाफ एक अन्य प्राथमिकी दर्ज की गई है. जबकि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ एसपी ने कार्रवाई करने की बात कही है. विदित हो कि कालीबाग थाने की पुलिस ने सोमवार को सुप्रिया रोड से सिरसिया निवासी विवेक कुमार सिंह को 11.3 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था. कालीबाग पुलिस तस्कर को जेल भेजने की तैयारी कर रही थी. इसी बीच शौच के बहाने गार्डों को चकमा देकर तस्कर फरार हो गया. उसके फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने नगर, बैरिया, कालीबाग, मनुआपुल थाना को अलर्ट कर कार्रवाई का आदेश दिया. एसपी के आदेश पर फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू हो गई, लेकिन तस्कर नहीं मिला. इसी बीच पुलिस को कुछ इनपुट मिले. जिसके आधार पर छापेमारी कर कुछ ही घंटे बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया. तब पुलिस राहत की सांस ली. सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि थाना से फरार गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अभिरक्षा से फरार के जुर्म में एक अन्य प्राथमिकी दर्ज की गई है. लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी पर उचित कार्रवाई होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










