जंगली सूअर के हमले में एक महिला समेत चार घायल

Updated at : 02 Apr 2024 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
जंगली सूअर के हमले में एक महिला समेत चार घायल

मानपुर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में जंगली सूअर के हमले से चार लोग घायल हो गये हैं. वन विभाग को सूचना मिलते ही वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंच कर गौनाहा रेफरल अस्पताल में घायलों का इलाज कराये हैं.

विज्ञापन

मैनाटांड़. मानपुर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में जंगली सूअर के हमले से चार लोग घायल हो गये हैं. वन विभाग को सूचना मिलते ही वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंच कर गौनाहा रेफरल अस्पताल में घायलों का इलाज कराये हैं. घटना के बारे में बताया जाता है कि पुरैनिया निवासी मनोज महतो के दस वर्षीय पुत्री सीता कुमारी अपने घर में बकरी बांध रही थी. तभी अचानक जंगली सूअर ने उसपर हमला कर दिया. जंगली सूअर झपट्टा मारकर सीता कुमारी को घायल कर दिया. भागने के क्रम में जानवर ने आंचल कुमारी व नंदनी कुमारी को भी घायल कर दिया है. वहीं ग्रामीण नंदकिशोर के पत्नी भी जंगली सूअर के हमले से घायल हो गई. लोगों के द्वारा हल्ला करने पर जंगली सुअर जंगल में प्रवेश कर गया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. रेंजर सुनील कुमार पाठक ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी कर्मियों को भेज कर घायलों का इलाज कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन