पूर्व विधायक रिंकू सिंह बने जदयू के प्रदेश महासचिव, कार्यकर्ताओं में खुशी

पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह को सम्मानित करते जदयू कार्यकर्ता
जनता दल (यूनाइटेड) ने वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है. इस घोषणा से पश्चिम चंपारण के जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह है. कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत कर संगठन को नई मजबूती देने का संकल्प लिया.
Bagaha News: जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह को पार्टी का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है. प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से की गई इस घोषणा के बाद वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र सहित पश्चिम चंपारण के जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.
कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रदेश महासचिव बनाए जाने के बाद वाल्मीकिनगर में जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रिंकू सिंह का भव्य स्वागत किया. जदयू किसान प्रकोष्ठ के पश्चिम चंपारण जिला अध्यक्ष विमलेंदु सिंह उर्फ मुनना सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर, फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया.
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि रिंकू सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी और अधिक सशक्त होकर उभरेगी.
संगठन विस्तार पर बनी रणनीति
स्वागत समारोह के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प भी लिया.
कार्यक्रम में जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुन्ना कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेश प्रसाद, सुजीत राय, गुड्डू सिंह, उमेश यादव, रवींद्र पटेल, विराट राज, संतोष झा, लालमोहन ठाकुर, प्रदीप पांडेय, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतीलाल साह उर्फ छोटू, आदित्य कुमार, लाल बाबू कुशवाहा, छठ्ठू महतो, दुखी महतो, अरुण पंडित, राजकुमार, कन्हैया कुमार सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










