ePaper

नाबालिग को अगवा करने मामले में पांच नामजद

Updated at : 21 Nov 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग को अगवा करने मामले में पांच नामजद

स्थानीय पुलिस ने एक महिला की नाबालिग बेटी को शादी की नीयत से अगवा करने मामले में पांच लोगों को नामजद किया है.

विज्ञापन

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने एक महिला की नाबालिग बेटी को शादी की नीयत से अगवा करने मामले में पांच लोगों को नामजद किया है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि एक महिला ने बीते 13 अक्तूबर को शादी की नीयत से 14 साल की नाबालिग पुत्री के अगवा करने का लिखित आवेदन दिया. जिसमें उल्लेख है कि वह धान काटने खेत गयी. इसी बीच भैरोगंज थाना के कदमहिया निवासी छोटू ठाकुर चंदन मुसहर, नरेश मुसहर, दिलीप मुसहर और अक्षय मुसहर बेटी को उठा ले गए. साथ में शादी के लिए जमा 2 लाख रुपये भी ले लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है.

भाभी ने देवर पर अश्लील हरकत का लगाई आरोप

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट मामले में तीन लोगों को नामजद किया है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जुड़ा-पकड़ी निवासी रीता देवी ने लिखित शिकायत कर बताया है कि उसका पति ललन चौधरी बाहर काम करते है. जबकि देवर बृज किशोर चौधरी गलत निगाह रखता है. वह 13 नवंबर की रात उसके घर में घुस गया. बच्चे साथ में सो रहे थे. वहां उससे अश्लील हरकत करने लगा. आवाज सुन बच्चे जाग गए तो आरोपी भाग गया. जब इसकी शिकायत अपने दूसरे देवर बीरबल चौधरी 8से किया तो सोनी देवी और बीरबल चौधरी ने उसे मारकर उसका मंगलसूत्र छीन लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन जारी है.

महिला से मारपीट मामले में पांच नामजद

रामनगर. स्थानीय पुलिस ने मेघवल-मठिया की एक महिला से मारपीट मामले में पांच लोगों को नामजद किया है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मेघवल-मठिया निवासी तबस्सुम खातून ने लिखित शिकायत कर बताया है कि बीते छह नवंबर को पड़ोसी समीर साह उसके सब्जी के खेत के पास शौच कर रहा था. जिसका विरोध करने पर लाडली खातून, सोनी खातून, बच्चा साह, समीर साह, साबरा करूं आकर गाली गलौज करने लगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन