दहेज प्रताड़ना व मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 24 Jul 2025 5:25 PM
पुष्पा कुमारी ने थाने में आवेदन देकर अपने ससुराल पक्ष के सात लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने, खाना पीना बंद करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.
वाल्मीकिनगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा चौक निवासी संजय गुप्ता की पुत्री पुष्पा कुमारी ने थाने में आवेदन देकर अपने ससुराल पक्ष के सात लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने, खाना पीना बंद करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसने अपने आवेदन में लिखी है कि 20 अप्रैल 2025 को उसकी शादी उत्तर प्रदेश के आजाद चौक खडा निवासी योगेंद्र गुप्ता के पुत्र चंदन गुप्ता के साथ हुई. शादी में उसके पिता के द्वारा 2 लाख 50 हजार रुपये का गहना, एक लाख 50 हजार रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान, 14 लाख का चार पहिया गाड़ी उपहार स्वरूप दिया गया. बावजूद इसके उसके ससुराल पक्ष के पति चंदन गुप्ता समेत योगेंद्र गुप्ता, पतोसी देवी, पन्नालाल गुप्ता, आनंद गुप्ता, सलोनी कुमारी, प्रियंका गुप्ता के द्वारा मारपीट और प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है. इस मामले में थाना में कांड संख्या 76/25 दर्ज करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










