सड़क हादसे में जख्मी हुए दो युवक के मामले में एफआइआर
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 21 May 2025 6:28 PM
भंगहा थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव के समीप सीमा सड़क पर बीते दिन हुए सड़क हादसे में दो युवक जख्मी हो गए थे.
इनरवा. भंगहा थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव के समीप सीमा सड़क पर बीते दिन हुए सड़क हादसे में दो युवक जख्मी हो गए थे. जिसको लेकर थाने में दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष दीपक प्रसाद ने बताया कि इनरवा थाना के शाहपुर परसौनी के ढेडी राय के आवेदन पर भंगहा के सबेया गांव के नितेश पांडे और रमन महतो के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. विदित हो विगत 16 मई को सीमा सड़क पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने की टक्कर में शाहपुर परसौनी के सत्येंद्र राय और बागड़ राय जख्मी हो गए थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










