ePaper

Bettiha : अब इंसुलेटर ब्लास्ट से पॉवर कट रोकने की युगत में जुटी बिजली कंपनी

Updated at : 27 Apr 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiha : अब इंसुलेटर ब्लास्ट से पॉवर कट रोकने की युगत में जुटी बिजली कंपनी

अबकी बार बरसात का पानी पड़ने या पेड़ की डाली टकराने के कारण भी ट्रिपिंग होने से पॉवर कट नहीं झेलना पड़ेगा.

विज्ञापन

Bettiha : बेतिया . अबकी बार बरसात का पानी पड़ने या पेड़ की डाली टकराने के कारण भी ट्रिपिंग होने से पॉवर कट नहीं झेलना पड़ेगा. इस देखते हुए बिजली विभाग द्वारा अब इंसुलेटेड कंडक्टर लगाने की कवायद तेज कर दी गई है. बिजली कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि अब बरसात के दिनों में आए दिन होने वाले इंसुलेटर ब्लास्ट में काफी कमी देखने को मिलेगी.इसके लिए इंसुलेटेड कंडक्टर बिजली कंपनी द्वारा पोलों पर लगाया जाएगा.इसमें सबसे पहले नगर में सघन आबादी क्षेत्र में इसका चयन किया गया है,जहां पर बार-बार पेड़ की टहनी अथवा पेड़ की टहनी से कंडक्टर से टकराकर बिजली को बाधित कर देते हैं.ऐसे में बिजली बाधित न हो गर्मी के दिनों में लोगों को निर्बाध बिजली मिलते ही रहे इसे देखते हुए अब इंसुलेटेड कंडक्टर लगाया जाएगा.बिजली आपूर्ति के कार्यपालक अभियंता मनीष शाक्य ने बताया कि इंसुलेटेड कंडक्टर लगाने को लेकर कंपनी को दिशा निर्देश दे दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन