पहले प्रयास में FMGE परीक्षा पास कर डॉ. दीक्षा सिन्हा ने बढ़ाया जिले का मान, रेड क्रॉस ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
समारोह में डॉ दीक्षा का अभिनंदन करते रेड क्रॉस के अध्यक्ष, सचिव व अन्य अतिथिगण | Prabhat Khabar Network

समारोह में डॉ दीक्षा का अभिनंदन करते रेड क्रॉस के अध्यक्ष, सचिव व अन्य अतिथिगण

डॉ. दीक्षा सिन्हा ने पहले ही प्रयास में FMGE जून 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने जिले का नाम रोशन किया है. किर्गिज़स्तान से MBBS करने वाली दीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया. रेड क्रॉस भवन में आयोजित समारोह में उनका अभिनंदन किया गया.

विज्ञापन

FMGE Result 2026: नौतन प्रखंड के धूमनगर, कचहरी टोला की मूल निवासी और वर्तमान में बेतिया के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र की रहने वाली डॉ. दीक्षा सिन्हा ने पहले ही प्रयास में विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) जून 2026 उत्तीर्ण कर जिले का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस उपलब्धि पर रविवार को रेड क्रॉस भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

इस वर्ष आयोजित FMGE परीक्षा का परिणाम लगभग 12 प्रतिशत रहा.

किर्गिज़स्तान से पूरी की MBBS की पढ़ाई

डॉ. दीक्षा ने वर्ष 2025 में किर्गिज़स्तान के बिश्केक स्थित इंटरनेशनल हायर स्कूल ऑफ मेडिसिन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी.

उन्होंने पहले ही प्रयास में FMGE परीक्षा पास कर विदेशी मेडिकल स्नातकों के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल की.

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

डॉ. दीक्षा, अनुज कुमार और अर्चना कुमारी की पुत्री हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और पूरे परिवार को दिया.

उन्होंने कहा कि उनके पिता रेड क्रॉस के माध्यम से समाज सेवा कर रहे हैं और वह भी चिकित्सकीय सेवा के जरिए समाज के लिए योगदान देना चाहती हैं.

रेड क्रॉस भवन में हुआ सम्मान समारोह

इस उपलब्धि पर रेड क्रॉस भवन, बेतिया में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिला रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉ. सुशील प्रसाद चौधरी, उपाध्यक्ष विश्वनाथ झुनझुनवाला, सचिव डॉ. जगमोहन कुमार समेत कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने डॉ. दीक्षा को पुष्पगुच्छ, पौधा, अंगवस्त्र, एप्रन और आला भेंट कर सम्मानित किया.

युवाओं के लिए बताया प्रेरणा

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी ऋतंभरा भारती, एमजेके कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवल किशोर बैठा, डॉ. योगेन्द्र सम्यक और जीएमसीएच के डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने डॉ. दीक्षा की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला-पुरुष और रेड क्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने डॉ. दीक्षा सिन्हा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धि पर बधाई दी.


विज्ञापन
गणेश वर्मा

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन