दंगल का हुआ आयोजन,उत्तर प्रदेश एवं बिहार के अंडर सिक्सटीन बालिका एवं बालक वर्ग के पहलवानों ने लिया भाग

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 24 May 2025 6:32 PM

विज्ञापन

आज मशाल कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर राजकीय उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घघवा रूपही के द्वारा दंगल का आयोजन भी किया गया था.

विज्ञापन

मधुबनी. आज मशाल कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर राजकीय उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घघवा रूपही के द्वारा दंगल का आयोजन भी किया गया था.दंगल का उद्घाटन करते हुए प्रखंड प्रमुख विजया सिंह और मुखिया सिकंदर यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया.इस दंगल में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के अंडर सिक्सटीन बालिका एवं बालक वर्ग के पहलवानों ने भाग लिया. इसमें विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं ने बाहरी पहलवानों को पटखनी देकर पुरस्कार अपने नाम किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक एफ रहमान और वरीय शिक्षक ब्रजेंद्र पांडेय ने इन बाल पहलवानों को पुरस्कृत करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यालय के छात्रों की प्रतिभा देखकर उपस्थित जनसमुदाय आश्चर्यचकित हो गए और सबने विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की प्रशंसा की. इसके बाद आगत अतिथियों द्वारा मशाल कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को प्रशस्ति पत्र,टी-शर्ट एवं मेडल प्रदान किया गया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रदीप पांडेय,पैक्स अध्यक्ष पप्पू साह,सरपंच बाढ़ू यादव,पूर्व मुखिया ध्रुव प्रसाद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दूध नाथ कुशवाहा, त्रिलोकी साह,नंदलाल साह,मनीष सिंह राणा,सुनील तिवारी, मनोज तिवारी, मुन्ना साह इत्यादि तथा विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन