हरहा नदी पार कर रहे किसान पर मगरमच्छ ने हमला कर किया जख्मी

सेमरा थाना क्षेत्र के पचगांवा गांव के सरेह में हरहा नदी पार कर रहे किसान परमेश्वर केवट पर मगरमच्छ ने हमला बोल कर पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया.
बगहा. सेमरा थाना क्षेत्र के पचगांवा गांव के सरेह में हरहा नदी पार कर रहे किसान परमेश्वर केवट पर मगरमच्छ ने हमला बोल कर पैर को बुरी तरह जख्मी कर दिया. किसान के शोर गुल पर गांव के ही पड़ोसी झुन्नू केवट मौके पर पहुंच किसान को मगरमच्छ से बचाव किया. जिससे किसान की जान बच पाई. पीड़ित किसान ने बताया कि धान व गन्ना खेत में यूरिया का छिड़काव कर पुन: वापस लौट घर रहा था कि हरहा नदी पार करने के दौरान अचानक मगरमच्छ ने दाहिना पैर पकड़ लिया. जिसे पड़ोसी ने डंडा से मगरमच्छ पर हमला कर मुझे बचाया. वही परिजन घायल किसान को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाए. जहां ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने घायल किसान का इलाज किया. चिकित्सक ने बताया कि दाहिने पैर में मगरमच्छ ने हमला कर घायल किया है. फिलहाल घायल किसान का इलाज जारी है. इलाज के बाद स्थिति सामान्य है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




