साइबर अपराधियों ने डीआइजी के नाम से बनाई फेक फेसबुक आइडी

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 19 Nov 2025 8:39 PM

विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने चंपारण रेंज के डीआइजी हरकिशोर राय की तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली है.

विज्ञापन

बेतिया. साइबर अपराधियों ने चंपारण रेंज के डीआइजी हरकिशोर राय की तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली है. इस फेक आइडी के मैसेंजर से विभिन्न लोगों को मैसेज भेजकर पैसे की मांग की जा रही है. अपराधी लोगों को ठगी के जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. मामला सामने आने पर साइबर थाना के इंस्पेक्टर अंजेश कुमार ने इस पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. साइबर थाना के डीएसपी गौतम शरण ओमी ने बताया कि एफआईआर के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. दर्ज प्राथमिकी में इंस्पेक्टर अंजेश कुमार ने बताया कि 12 नवंबर की दोपहर डीआइजी कार्यालय और इंटरनेट के माध्यम से यह जानकारी मिली कि डीआईजी हरकिशोर राय की तस्वीर का दुरुपयोग कर अपराधियों ने आईपीएस हरी किशोर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है. इसी आइडी के मैसेंजर से अनेक लोगों को मैसेज भेजकर पैसे मांगने और सस्ते दाम पर फर्नीचर देने का लालच दिया जा रहा है. अपराधी दावा कर रहे हैं कि डीआइजी के मित्र, जो हाल ही में स्थानांतरित सीआरपीएफ अधिकारी हैं, बेहद कम दाम पर उच्च गुणवत्ता का फर्नीचर बेच रहे हैं और इसी झांसे में लोगों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है. इंस्पेक्टर अंजेश कुमार ने कहा है कि यह एक गंभीर साइबर अपराध है, और डीआइजी ने स्वयं इस मामले में कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन