अंबेडकर चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठाई बड़ी मांग

रामनगर में प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता
रामपुर में NEET पेपर लीक मामले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. उन्होंने छात्रों के भविष्य और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग की.
Ramnagar News: NEET पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को अंबेडकर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया. प्रखंड अध्यक्ष मोतीउर रहमान के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, छात्र और युवा शामिल हुए.
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की.
छात्रों के भविष्य को लेकर उठाई आवाज
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो", "पेपर लीक पर रोक लगाओ" और "शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाओ" जैसे नारे लगाए.
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है.
छात्र आंदोलन पर कार्रवाई की भी हुई आलोचना
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल की भी निंदा की.
उन्होंने मांग की कि छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध के दौरान हुई कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की जाए.
कांग्रेस ने रखीं ये प्रमुख मांगें
प्रखंड अध्यक्ष मोतीउर रहमान ने कहा कि NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.
उन्होंने यह भी मांग की कि छात्र आंदोलन के दौरान जिन छात्रों पर कार्रवाई हुई है, उनके मामलों की समीक्षा कर उन्हें न्याय दिलाया जाए. साथ ही घायल छात्रों को उचित मुआवजा दिया जाए.
उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी प्रभावी व्यवस्था लागू करे, जिससे भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लग सके और छात्रों को निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था मिल सके.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष नरेश राम, रामाशंकर दूबे, प्रेम यादव, विजय कुमार तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता ई. अशफाक खान, इकबाल, संतोष यादव, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मो. सिबगतुल्लाह, एजाज अहमद, रूपेश यादव, सुधांशु राठौर, अजय वर्मा और भुवाल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र और युवा मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










