अब पेपरलेस रजिस्ट्री में भी मिलेगी रंगीन प्रमाणित कॉपी, बैंकिंग काम होगा आसान
प्रमाणित रंगीन प्रति उपलब्ध कराते जिला अवर निबंधक
बेतिया में रजिस्ट्री प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नई पहल की गई है. अब पेपरलेस निबंधन में प्रमाणित रंगीन प्रति मिलेगी, जिससे बैंकिंग और अन्य सरकारी कामों में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
Bettiah News: बेतिया. निबंधन प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है. विभागीय निर्देश के तहत पेपरलेस निबंधन व्यवस्था में अब निबंधित दस्तावेज की प्रमाणित रंगीन प्रति संबंधित पक्षकारों को उपलब्ध कराई जाएगी. इस प्रति पर संबंधित पदाधिकारी की मुहर और हस्ताक्षर भी होंगे. नई सुविधा से आम लोगों को बैंकिंग सहित अन्य जरूरी कार्यों में सहूलियत मिलने की उम्मीद है.
पेपरलेस निबंधन में प्रमाणित रंगीन प्रति की सुविधा
नई व्यवस्था के तहत निबंधित दस्तावेज की प्रमाणित रंगीन प्रति संबंधित पक्षकारों को उपलब्ध कराई जाएगी. प्रति पर पदाधिकारी की मुहर और हस्ताक्षर होने के कारण इसका उपयोग आवश्यक सरकारी एवं बैंकिंग कार्यों में किया जा सकेगा.
इक्विटेबल मॉर्गेज बनाने की प्रक्रिया होगी आसान
प्रमाणित रंगीन प्रति उपलब्ध होने से बैंकिंग संस्थानों में इक्विटेबल मॉर्गेज के सृजन की प्रक्रिया पहले की तुलना में आसान होने की उम्मीद है. इससे पक्षकारों को दस्तावेज से संबंधित औपचारिकताओं के लिए बार-बार कार्यालय जाने की जरूरत कम होगी.
नागरिकों को मिलेगी बैंकिंग कार्यों में सुविधा
निबंधित दस्तावेज की प्रमाणित प्रति मिलने से बैंकिंग संस्थानों में ऋण एवं संपत्ति से जुड़े जरूरी कार्यों में सुविधा होगी. इसके अलावा अन्य ऐसे कार्यों में भी दस्तावेज का उपयोग किया जा सकेगा, जहां प्रमाणित प्रति की आवश्यकता होती है.
निबंधन प्रक्रिया को लगातार बनाया जा रहा सरल
जिला अवर निबंधक, पश्चिम चंपारण, बेतिया गिरीश चंद्र ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार निबंधन प्रक्रिया को लगातार सरल, पारदर्शी और पेपरलेस बनाया जा रहा है. प्रमाणित रंगीन प्रति उपलब्ध कराने की व्यवस्था इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
उन्होंने कहा कि नई सुविधा से नागरिकों को बैंकिंग के साथ अन्य आवश्यक कार्यों में भी सहूलियत मिलेगी.
यह भी पढ़ें: 17 से 22 अगस्त तक लगेगा विशेष बिजली बिल सुधार शिविर, मौके पर होगा शिकायतों का समाधान
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए