बेतिया: ढोल-नगाड़ों की धुन पर निकला भव्य महावीरी जुलूस, युवाओं ने पारंपरिक हथियारों से दिखाया शौर्य

Updated:
विज्ञापन

चनपटिया मे निकला महावीरी जुलूस

बेतिया के नगर पंचायत और ग्रामीण इलाकों में सोमवार को ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया. दर्जनभर अखाड़ों ने पारंपरिक हथियारों से शौर्य प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया.

विज्ञापन

Bettiah News: नगर पंचायत समेत ग्रामीण इलाकों में सोमवार को ढोल-नगाड़ों और ताशों की गूंज के बीच भव्य महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया. इस जुलूस में क्षेत्र के दर्जनभर अखाड़े पूरी तैयारी के साथ शामिल हुए. पूरे मार्ग में भगवान हनुमान के जयकारे गूंजते रहे और युवाओं ने पारंपरिक करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया.

Chanpatia News: दर्जनभर अखाड़ों ने निकाली मनमोहक झांकियां

विभिन्न अखाड़ा समितियों की ओर से निकाली गई आकर्षक झांकियां और भगवा ध्वज जुलूस का मुख्य आकर्षण रहे.

जुलूस में स्थापित भगवान श्री हनुमान की विशाल प्रतिमा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. श्रद्धालु भक्ति गीतों और वाद्ययंत्रों की धुन पर झूमते हुए आगे बढ़ते रहे.

लाठी-भाला, फरसा और तलवार से दिखाया अद्भुत शौर्य

जुलूस के दौरान अखाड़ों से जुड़े युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ अपने हैरतअंगेज शौर्य का प्रदर्शन किया.

लाठी-डंडे, भाला, फरसा और तलवारबाजी के पारंपरिक करतब देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. महावीरी अखाड़े में युवाओं का यह शौर्य प्रदर्शन रविवार की पूरी रात अनवरत चलता रहा.

ड्रोन कैमरे और वीडियोग्राफी से हुई चप्पे-चप्पे की निगरानी

पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे.

मेला और जुलूस के पूरे मार्ग पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की मदद से निगरानी रखी गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि सुरक्षा और साक्ष्य के मद्देनजर पूरे आयोजन की विधिवत वीडियोग्राफी भी कराई गई है.

पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दिनभर सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर गश्त करती रहीं.

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रणव कुमार गिरी, अंचलाधिकारी (CO) राहुल कुमार, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी (EO) हेमंत कुमार, थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई अनिल कुमार, प्रदीप कुमार सिंह सहित महिला व पुरुष पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे.

यह भी पढ़ें: 17 से 22 अगस्त तक लगेगा विशेष बिजली बिल सुधार शिविर, मौके पर होगा शिकायतों का समाधान


विज्ञापन
Birendra Kumar

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन