बाइक से ला रहे लाखों रुपये का गांजा सहित बाइक जब्त,तस्कर भागा

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 16 May 2025 6:40 PM

विज्ञापन

मानपुर पुलिस ने वीटीआर जंगल से लाखों रुपये का बाइक पर लदे लाखों रुपये का गांजा जब्त किया है.

विज्ञापन

मैनाटांड़. मानपुर पुलिस ने वीटीआर जंगल से लाखों रुपये का बाइक पर लदे लाखों रुपये का गांजा जब्त किया है. कारवाई के दौरान गांजा तस्कर चकमा देकर भागने में सफल रहा. एसडीपीओ जब प्रकाश सिंह बताया कि सूचना मिली थी मानपुर जंगल के रास्ते एक बाइक सवार नेपाल से गांजा लेकर गुरुवार की रात को आ रहा है. तुरंत मानपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि मानपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में बनी टीम के द्वारा जंगल में कार्रवाई के लिए नाका लगाया गया. रात के करीब ढाई बजे बाइक सवार नेपाल होते हुये मानपुर जंगल से जा रहा था. उसे पुलिस बल के द्वारा रोका गया, लेकिन वह बाइक छोड़ चकमा देकर भागने में सफल रहा. बाइक की जब जांच की गयी तो बाइक पर लदे दो बोरों में गांजा मिला. जिसका वजन 34 किलो 120 ग्राम हुआ. बरामद गांजा और बाइक को थाना लाया गया. थानाध्यक्ष बताया कि जब्त बाइक के ऑनर के पता किया जा रहा है. मामले में कांड अंकित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जब्त गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब चौदह लाख रूपये आंकी गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इंडो नेपाल बॉर्डर पर सघन गश्त की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन