बाइक ने मारी साइकिल सवार को ठोकर, 11 वर्षीय बालक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 9:37 PM
तेज गति से बाइक चला रहे बाइक चालक ने कठैया गांव के पास साइकिल से घर लौट रहे 11 वर्षीय किशोर शशिकांत कुमार को ठोकर मार कर बुरी तरह घायल कर दिया.
नौतन. तेज गति से बाइक चला रहे बाइक चालक ने कठैया गांव के पास साइकिल से घर लौट रहे 11 वर्षीय किशोर शशिकांत कुमार को ठोकर मार कर बुरी तरह घायल कर दिया. घायल को ग्रामीणों ने स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां घायल बालक की मौत हो गई. बालक की मौत की सुनते ही गांव में मातम पसर गया. ठोकर मार भाग रहे बाइक चालक को ग्रामीणों ने रोका. इस दौरान ग्रामीणों के आक्रोश को देख बाइक चकमा देकर भाग निकला. ग्रामीणों ने बाइक चालक के आधार कार्ड को जब्त कर लिया है. जिसमें योगापट्टी मच्छरगांवा के दीपक कुमार का आता पता बताया जा रहा है. घटना की सूचना पंचायत के मुखिया अफरोज नैयर ने जगदीशपुर थाने को दी. जिसके आलोक में पुलिस मामले की जांच पडताल कर रहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










