बिहार में दुधमुंहे बच्चे की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति से फोन पर हुई थी ये बात
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Oct 2024 1:10 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Suicide News: बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भितहा थाना क्षेत्र के हथुहवा गांव में बीती रात एक दुधमुंहे बच्चे की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान हथुआहावा गांव निवासी शयामु शर्मा की पत्नी कुमारी देवी के रूप में हुई है.
Bihar Suicide News: बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भितहा थाना क्षेत्र के हथुहवा गांव में बीती रात एक दुधमुंहे बच्चे की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उसके बाद शव को कब्जे में लेते हुए पूछताछ के बाद पोस्मार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. मृतका की पहचान हथुआहावा गांव निवासी शयामु शर्मा की पत्नी कुमारी देवी के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं. स्थानीय लोगों की माने तो मृत महिला का पति चार भाई है और सभी परिवार अलग अलग है जिसमें यह तीसरे नम्बर के भाई की पत्नी है. मृत महिला के पति मजदूरी करने के लिए विगत चार माह से हैदराबाद गया हुआ है.
मायके वालों को भी नहीं पता आत्महत्या का कारण
ऐसा बताया जा रहा है कि पति पत्नी में मोबाइल पर कुछ कहा-सुनी विवाद हुआ होगा, जिससे नाराज होकर महिला अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. वहीं मृत महिला के मायके से पहुंचे उसके पिता बिकाऊ शर्मा ने बताया कि श्यामू शर्मा चार महीने से बाहर में मजदूरी करने गए हैं. मेरी बेटी ने आत्म हत्या काहे की है इसकी जानकारी हमें भी नहीं है.
हमें गांव के लोगों के द्वारा बताया गया कि आपकी बेटी फांसी लगा कर हत्या कर ली है. सूचना मिलते ही जब बेटी के ससुराल पहुंचे तब तक स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थीं. पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम कराने के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया है.

Also Read: बिहार में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा मैं जीवन से…
पुलिस ने कहा, फोन पर हुआ होगा पति से विवाद
बता दें कि महिला का एक 15 महीने का बच्चा भी है. उसके बाद भी वह यह कदम उठाई है. महिला की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला और उसके पति के बीच मोबाइल पर कुछ विवाद होने से महिला ने फांसी लगाकर आत्म हत्या करने जैसा प्रतीत हो रहा है. फिर भी पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला का खुलासा हो पाएगा कि महिला की मौत कैसे हुई है. उन्होंने बताया कि अभी तक मायके वाले के तरफ से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है फिर भी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










