बिहार में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा मैं जीवन से...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Oct 2024 7:59 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Suicide News: पटना कदमकुआं थाने के मुसल्लहपुर की किसान कोल्ड स्टोरेज गली में किराये के कमरे में रहने वाली छात्रा नूतन कुमारी ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया. नूतन एक अन्य छात्रा के साथ रूम लेकर रहती थी. खान सर के क्लास में पढ़ने जाती थी.

विज्ञापन

Bihar Suicide News: पटना कदमकुआं थाने के मुसल्लहपुर की किसान कोल्ड स्टोरेज गली में किराये के कमरे में रहने वाली छात्रा नूतन कुमारी ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया. नूतन एक अन्य छात्रा के साथ रूम लेकर रहती थी. रूम पार्टनर शुक्रवार की सुबह क्लास करने गयी और नूतन ने फंदे से लटक कर जान दे दी. मामले की जानकारी तब हुई, जब रूम पार्टनर क्लास करने के बाद कमरे में लौटी.

मिली जानकारी के अनुसार मृत छात्रा सहरसा के सौरबाजार की रहने वाली थी. यहां वह बीपीएससी की तैयारी कर रही थी. खान सर के क्लास में पढ़ने जाती थी. शुक्रवार को रूम पार्टनर ने पूछा क्लास चलोगी, तो उसने कहा कि आज तुम जाओ, मेरा जाने का मन नहीं है. इसके बाद उसने कमरा बंद कर जीवनलीला समाप्त कर ली.

मौके से छात्रा का मोबाईल और सुसाइड नोट बरामद

इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कदमकुआं थाने की पुलिस पहुंची और फंदे से झूलते छात्रा के शव का पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को मौके से छात्रा का मोबाइल और एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें लिखा है कि मैं जीवन से तंग आ गयी हूं…अलविदा

Also Read: बिहार में शादी तय होने के बाद युवती ने की आत्महत्या, होने वाले पति से फोन पर हुई थी ये बात…

सुसाइड नोट में लिखा- मैं जीवन से तंग आ चुकी…

छात्रा पिछले ढाई साल से उसी मकान में किराये पर रह कर बीपीएससी की तैयारी कर रही थी. मामले की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन पीएमसीएच पहुंचे और छात्रा के शव को लेकर घर रवाना हो गये हैं. मिली जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि मैं जीवन से तंग आ गयी हूं…इसमें मेरे माता-पिता का दोष नहीं है. मैं धीरे-धीरे डिप्रेशन में जा रही हूं. अब जीना नहीं चाहती. अब जिंदगी से अलविदा कहना चाहती हूं. बीपीएससी की लगातार परीक्षा दे रही थी, लेकिन लगातार असफल होने के बाद वह धीरे-धीरे डिप्रेशन में जाने लगी.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन