बिहार में शादी तय होने के बाद युवती ने की आत्महत्या, होने वाले पति से फोन पर हुई थी ये बात…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Oct 2024 5:17 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Suicide News: बेतिया में शादी तय होने के बाद होने वाले पति से फोन पर हुए विवाद के बाद एक युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है. घटना नवलपुर थाना क्षेत्र के दूधियावा गांव की बताई जा रही है.
Bihar Suicide News: बेतिया में शादी तय होने के बाद होने वाले पति से फोन पर हुए विवाद के बाद एक युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है. घटना नवलपुर थाना क्षेत्र के दूधियावा गांव की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. शुक्रवार को लड़के के पिता ने फोन कर दहेज के पैसे वापस ले जाने की बात कही थी, जिसके बाद लड़की ने आहत होकर अपनी जान दे दी है.
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दूधियावा गांव निवासी विद्या प्रसाद की 21 वर्षीय बेटी अमीषा कुमारी के रूप में हुई है. अमीषा के परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
13 मई को हुई थी इंगेजमेंट
अमीषा के परिजनों ने बताया कि उनकी भतीजी अमीषा की शादी शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकटियागंज निवासी जनक प्रसाद के 23 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार उर्फ छोटू के साथ तय हुई थी. 13 मई को दोनों की इंगेजमेंट हुई थी. उसके बाद से दोनों एक दूसरे से बात किया करते थे. अगले साल 7 मार्च 2025 को शादी का दिन तय किया गया था.
इधर, बुधवार को अमीषा ने ऑनलाइन कुछ सामान मंगाया, जिससे मंगेतर नीतीश नाराज हो गया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. उसके बाद नीरज ने शादी करने से इनकार कर दिया. शुक्रवार को नीतीश के पिता जनक प्रसाद ने भी फोन कर शादी करने से इनकार कर दिया.
Also Read: ‘आगे बिहार पीछे यूपी’, बिहार के इस बीडीओ की गाड़ी में लगा है दो राज्यों का नंबर प्लेट…
लड़के के पिता ने कहा, आकर दहेज में दिए पैसे ले जाइए
लड़की के पिता विद्या प्रसाद से फोन कर नीतीश के पिता ने कहा कि दहेज में दिए गए पैसे आकर ले जाइए. मेरा लड़का आपकी लड़की से शादी नहीं करना चाहता है. इससे आहत होकर अमीषा ने अपनी जान दे दी. सदर एसडीपीओ-टू विवेक दीप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










