Bihar News: किसानों को खेतों में पुआल जलाते सेटेलाइट ने पकड़ा, अब होगी कार्रवाई
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Dec 2024 11:14 PM
Stubble Burning in Bihar
Bihar News: बिहार में खेतों में पुआल जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. पश्चिम चंपारण जिले के 95 किसानों को खेतों में पुआल जलाते हुए सेटेलाइट के माध्यम से पकड़ा गया है.
Bihar News: बिहार में उन किसानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है जो खेतों में पुआल जला रहे हैं. सेटेलाइट के माध्यम से पश्चिम चंपारण के बगहा में खेतों में पुआल जलाने के मामले में 95 किसानों पर कार्रवाई की कवायद शुरू की गई है. ये सभी किसान खेतों में पुआल जलाते पकड़े गए हैं. इन किसानों की सूची विभाग को उपलब्ध करा दी गई है. जिला कृषि पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
किसानों के निबंधन को निलंबित किया जाएगा
पश्चिम चंपारण में खेतों में पुआल जलाने वाले किसानों में सबसे ज्यादा मैनाटांड़, बगहा , नरकटियागंज और गौनाहा इलाके के हैं. सभी किसानों को चिन्हित कर कृषि विभाग की ओर से इनके निबंधन को निलंबित किया जाएगा. सभी 95 किसानों को अगले 3 साल तक कृषि विभाग द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के लाभ से भी वंचित रखा जाएगा. इस मामले में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि अक्षांश और देशांतर के आधार पर किसानों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.
किस इलाके के कितने किसान धरे गए
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि खेतों में पराली जलाने वाले किसानों में मैनटांड क्षेत्र के 17, गौनाहा क्षेत्र के 8, बगहा-2 क्षेत्र के 15, नरकटियागंज क्षेत्र के 9,मझौलिया क्षेत्र के 6 , बगहा-1 क्षेत्र के 8 किसान समेत कुल 95 किसानों को चिन्हित किया गया है. कृषि विभाग खेतों में पराली नहीं जलाने को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही है. अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं. फिर भी किसान खेतों में पुआल जलाना नहीं छोड़ रहे. कई अल्टीमेटम के बाद अब विभाग पुआल जलाने वाले किसानों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है.
इसे भी पढ़ें: विनय कुमार के डीजीपी बनते ही अपराधियों में खौफ, पिछले 24 घंटों में इतने अपराधियों ने किया सरेंडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










