बाबा विश्वम्भर नाथ मंदिर समिति का गठन, रूपेश कुमार तिवारी बने अध्यक्ष

Author Israel ansari|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

बैठक में समिति के पदाधिकारी व अन्य

बैठक में उपस्थित लोगों ने पिछले तीन वर्षों में मंदिर समिति द्वारा कराए गए विकास और धार्मिक कार्यों की सराहना की. चुनाव प्रक्रिया से पहले तत्कालीन कोषाध्यक्ष ने समिति के तीन वर्षों का आय-व्यय प्रस्तुत किया, जिसमें

विज्ञापन

Bagaha News: बाबा विश्वम्भर नाथ मंदिर, पक्की बावली (बनकटवा) की नई समिति का गठन रविवार को आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से किया गया. बैठक की अध्यक्षता राजेश्वर प्रसाद मोदनवाल ने की. आम सभा में नगर के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पुरानी समिति को यथावत रखते हुए उसमें कुछ नए पदाधिकारियों को शामिल किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन वर्षों के कार्यों की हुई सराहना

बैठक में उपस्थित लोगों ने पिछले तीन वर्षों में मंदिर समिति द्वारा कराए गए विकास और धार्मिक कार्यों की सराहना की. चुनाव प्रक्रिया से पहले तत्कालीन कोषाध्यक्ष ने समिति के तीन वर्षों का आय-व्यय प्रस्तुत किया, जिसमें 1,16,231 रुपये की बचत दर्शाई गई. समिति के अध्यक्ष ने भी पिछले कार्यकाल के प्रमुख कार्यों की जानकारी दी.

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

सर्वसम्मति से रूपेश कुमार तिवारी को अध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष, रणधीर प्रताप सिंह महासचिव, रवि किरण कुमार सचिव, विवेक कुमार गुप्ता एवं उमेश मोदनवाल उप सचिव, ध्रुव कुमार सोनी कोषाध्यक्ष तथा नागेंद्र सहनी उप कोषाध्यक्ष बनाए गए.

संरक्षक मंडल में राजेश्वर प्रसाद गुप्ता, रितु जायसवाल, राकेश सिंह, मदन मोहन प्रसाद, उमेश कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता, अजय गुप्ता, अवध नरेश सिंह, अमित कसौधन, अनिल सिंह, भुनेश्वर पाठक, भुनेश्वर सिंह और नरसिंह यादव को शामिल किया गया.

मंत्री पद की जिम्मेदारी दिलीप कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, मनीष मोदनवाल और संतु यादव को सौंपी गई. वहीं अमरदीप तिवारी को मेला प्रभारी, कृष्णा मोदनवाल को आईटी सेल प्रभारी, अविनाश चौधरी को स्वच्छता प्रभारी, किशन सोनी को मीडिया प्रभारी, ओम प्रकाश जायसवाल को धर्मशाला प्रभारी, नवल यादव को कृषि मंत्री तथा ललन यादव को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया.

मंदिर विकास का लिया संकल्प

बैठक के अंत में नवगठित समिति ने मंदिर के विकास, धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन