Bettiah: डीईओ से धक्का-मुक्की करने वाले शिक्षक निलंबित

Updated:
विज्ञापन
Bettiah DEO office teacher suspended Bihar

AI जेनरेटेड फोटो

जनगणना के विरोध में हंगामा पड़ा भारी… डीईओ से बदसलूकी करने वाले शिक्षक निलंबित…

विज्ञापन

Bettiah News: जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार के साथ बहस और धक्का-मुक्की करने के आरोपी शिक्षक सिद्धार्थ तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वह नगर निगम क्षेत्र के हिंदू अनाथालय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित थे.

विभाग ने अनुशासनहीनता, कर्तव्य में लापरवाही और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोपों के आधार पर यह कार्रवाई की है. जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन के साथ प्रपत्र ‘क’ गठित करने का आदेश भी जारी किया गया है.

जनगणना आदेश के विरोध में किया हंगामा

जानकारी के अनुसार, जनगणना 2027 के प्रथम चरण के साथ-साथ विद्यालयों में सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक पठन-पाठन सुनिश्चित करने के निर्देश का शिक्षक विरोध कर रहे थे. इसी क्रम में 2 मई 2026 को सिद्धार्थ तिवारी ने कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया. जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने भीड़ जुटाई, अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और डीईओ सहित अन्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया.

ई-शिक्षा पोर्टल पर उपस्थिति संदिग्ध

जांच के दौरान शिक्षक की ई-शिक्षा पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति भी संदिग्ध पाई गई. आरोप है कि अनुपस्थित रहने के बावजूद उपस्थिति दर्ज की गई, जिसे शिक्षा के अधिकार कानून का उल्लंघन माना गया है.

रामनगर में रहेगा मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान सिद्धार्थ तिवारी का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, रामनगर निर्धारित किया गया है. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ अलग से आरोप पत्र जारी किया जाएगा.

इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षा जगत में हलचल तेज हो गई है.

बेतिया से रवि रंक की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन