24 घंटे में बेतिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48 गिरफ्तार, शराब बरामद, वारंटियों पर भी शिकंजा

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

पश्चिम चंपारण पुलिस ने 24 घंटे के विशेष अभियान में 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान 77 लीटर शराब जब्त की गई और 19 वारंटियों पर भी कार्रवाई हुई. यह अभियान अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

West Champaran News: पश्चिम चंपारण पुलिस ने बीते 24 घंटे के दौरान जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया. सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी दैनिक कार्रवाई रिपोर्ट में अभियान के दौरान हुई कार्रवाई की जानकारी दी गई है.

उत्पाद अधिनियम में छह गिरफ्तार, 77 लीटर शराब जब्त

रिपोर्ट के अनुसार, उत्पाद अधिनियम के तहत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 77 लीटर 120 एमएल विदेशी शराब भी बरामद की.

वारंटियों पर भी कसा शिकंजा

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 19 वारंटियों को गिरफ्तार किया. वहीं 20 गैर-जमानती वारंटों का निष्पादन भी किया गया.

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

वाहन जांच में 81 हजार रुपये का जुर्माना

वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 81 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.

इसके अलावा कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की.

पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील

पुलिस ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण, शराब तस्करी पर रोक और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन