बेतिया: सिपाही भर्ती परीक्षा: बेतिया और मधुबनी से पटना के लिए कल चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, परीक्षार्थियों को बड़ी राहत

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 13 Jun 2026 4:53 PM

विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनें, परीक्षार्थियों को बड़ी राहत

Bettiah News:सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे ने 14 जून को बेतिया, मधुबनी और मुजफ्फरपुर से पटना के लिए परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इससे परीक्षा देने जा रहे हजारों परीक्षार्थियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी.पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने 14 जून को कई परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. इनमें बेतिया से पटना (पाटलिपुत्र) के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे पश्चिम चंपारण के हजारों परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी.

हजारों परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी

रेलवे प्रशासन के अनुसार, सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान ट्रेनों में होने वाली संभावित भीड़ और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है. उल्लेखनीय है कि सिपाही भर्ती परीक्षा 14 जून को दो पालियों में आयोजित की जाएगी. समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण समेत कई जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

दोपहर 1 बजे और शाम 6 बजे खुलेगी बेतिया से ट्रेन, देखें पूरा शिड्यूल

बेतिया से पहली परीक्षा विशेष ट्रेन दोपहर 1 बजे तथा दूसरी परीक्षा विशेष ट्रेन शाम 6 बजे पाटलिपुत्र के लिए रवाना होगी. यह दोनों ट्रेनें मुजफ्फरपुर और हाजीपुर होते हुए पटना पहुंचेंगी. इसके अलावा मधुबनी और मुजफ्फरपुर से भी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

परीक्षा विशेष ट्रेनों की समय

  • बेतिया–पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष (प्रथम फेरा): दोपहर 1.00 बजे रवाना होगी.
  • बेतिया–पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष (द्वितीय फेरा): शाम 6.00 बजे रवाना होगी.
  • मधुबनी–पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष: दोपहर 1.00 बजे (दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते).
  • मुजफ्फरपुर–पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष: शाम 6.00 बजे रवाना होगी.

समस्तीपुर मंडल प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय से स्टेशन पहुंचने तथा यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों और निर्देशों का पालन करने की अपील की है. स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन