बेतिया: सड़क हादसे में भीम आर्मी नेता की मौत, बाइक सवार दोस्त घायल

Published by :Aniket Kumar
Published at :25 Apr 2026 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
Bettiah News road accident bhim army leader surya prakash death friend injured

एक्सीडेंट के बाद अस्पताल परिसर में पहुंचे लोग

Bettiah News: बेतिया में सड़क हादसे में भीम आर्मी प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल है. शादी समारोह से लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं. सुबह-सुबह हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर जिनवलिया के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में भीम आर्मी के लौरिया प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त प्रदीप राम गंभीर रूप से घायल हो गए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मृतक की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी बृजेश राम के बेटे सूर्य प्रकाश के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त शुक्रवार को नौतन में आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे और वहीं से लौटते वक्त यह हादसा हो गया. परिजनों को सुबह करीब साढ़े छह बजे हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. घायल प्रदीप राम को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.

यह भी पढे़ं: Bettiah: एक ही घर के दो चिराग बुझे, चचेरे भाइयों की मौत से गांव में छाया मातम

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन