बेतिया: 21 जून को होगी नीट री-एग्जाम, 15 मिनट मिलेगा अतिरिक्त समय और कड़े होंगे नियम
प्रतीकात्मक तस्वीर
Bettiah Neet Ug Re Exam:आठ केंद्रों पर 21 जून को होने वाली नीट यूजी पुनर्परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.इस बार अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा और जैमर-सीसीटीवी से कड़ी निगरानी रखी जाएगी. जानिए पूरी खबर…
बेतिया से गणेश वर्मा की रिपोर्ट
Bettiah Neet Ug Re Exam: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट यूजी-2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को बेतिया के आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित होगी.इस बार परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने फुलप्रूफ व्यवस्था की है.परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी.परीक्षा संबंधी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को इस बार 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.बेतिया जिले में कुल 4,819 परीक्षार्थी इस पुनर्परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं.
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और परीक्षा केंद्र
सभी आठ केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन,सीसीटीवी निगरानी,जैमर और वीडियोग्राफी की पुख्ता व्यवस्था की गई है.अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सघन जांच की जाएगी.केंद्रों में प्रवेश का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है,जिसके बाद किसी को अनुमति नहीं मिलेगी.बेतिया में आरएलएसवाई कॉलेज,एमजेके कॉलेज,पीएमश्री राजकीयकृत विपिन हाई स्कूल,राज सीनियर सेकेंडरी स्कूल,राज्य सम्पोषित कन्या प्लस टू विद्यालय,संत तेरेसा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल,गवर्नमेंट आमना उर्दू सीनियर प्लस टू स्कूल तथा पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय को केंद्र बनाया गया है.
गाइडलाइंस: क्या साथ लाएं और क्या है प्रतिबंधित
परीक्षार्थी अपने साथ पारदर्शी पानी की बोतल,पासपोर्ट और पोस्टकार्ड साइज फोटो,प्रवेश पत्र और कोई भी एक वैध मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड,पासपोर्ट,वोटर आईडी,ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य सरकारी पहचान पत्र) ला सकते हैं.वहीं मोबाइल फोन,ब्लूटूथ,स्मार्ट वॉच,कैलकुलेटर,पेन-पेंसिल बॉक्स,हैंडबैग,टोपी और किसी भी प्रकार के धातु निर्मित आभूषण ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.सभी केंद्रों पर पेयजल,बिजली,चिकित्सा सुविधा और एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










