सड़क निर्माण का विरोध करने पर सरपंच पति को मुखिया पति व पुत्र ने पीटा

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 20 May 2025 6:26 PM

विज्ञापन

शिकारपुर थाना क्षेत्र के अंजुआ गाव में सड़क निर्माण का विरोध करने पर मारपीट की घटना घटी है.

विज्ञापन

नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के अंजुआ गाव में सड़क निर्माण का विरोध करने पर मारपीट की घटना घटी है. मामले में बनवरिया पंचायत की सरपंच मानमती देवी के पति नथुनी राम ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है. एफआईआर में सरपंच पति ने बताया है कि उनके गाव अवस्थित प्राथमिक विद्यालय के रास्ते में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य लोकल बालू से और बिना बोर्ड लगाए कराया जा रहा था. मंगलवार को 12:30 बजे जब उसने पूछा गया की बिना बोर्ड लगाए और लोकल बालू से कार्य क्यों करा रहे हैं तो मुखिया पति सोहन राम और उनके पुत्र रामु कुमार चाकू और लोहे का रॉड लेकर आये और हमला कर दिया. रामु कुमार ने रॉड से सर पर वार कर दिया जिससे सर फट गया. दोनों ने गाली गलौज करते हुए पॉकेट में रखा 11 हजार रुपया छीन लिया. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन