धान की सोहनी कर रही महिला पर भालू का हमला, घायल

Updated at : 04 Aug 2024 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
धान की सोहनी कर रही महिला पर भालू का हमला, घायल

दीपनारायण राय की पत्नी धनवंती देवी (40) अपने घर के पीछे धान के खेत में सोहनी कर रही थी. वन क्षेत्र से निकल कर एक भालू उस पर हमला कर दिया.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. वीटीआर वन प्रमंडल 2 के वनवर्ती गांवों में रहने वाले ग्रामीण लगातार हो रहे वन्य जीवों की चहलकदमी से भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं. वन्यजीव कभी भी, कहीं भी दिन हो या रात विचरण करते रहते हैं. कभी कभी ये ग्रामीणों पर हमला करके उन्हें जख्मी भी करते रहते हैं. गोनौली वन क्षेत्र के गोनौली गांव में रविवार को सुबह 6 बजे दीपनारायण राय की पत्नी धनवंती देवी (40) अपने घर के पीछे धान के खेत में सोहनी कर रही थी. वन क्षेत्र से निकल कर एक भालू उस पर हमला कर दिया. इसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी. चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन घरवाले व आस-पड़ोस के लोगों के पहुंचने के बाद भालू गन्ने के खेत में जा छिपा. इसकी सूचना तत्काल वन कार्यालय को दी गई. वन कर्मियों की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से हो हल्ला करने के बाद भालू वन क्षेत्र की ओर भाग खड़ा हुआ. इधर जख्मी महिला को परिजन और ग्रामीणों के सहयोग से हरनाटांड़ पीएचसी ले जाया गया. वहां महिला का उपचार जारी है. इधर हमले से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. गोनौली रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि सूचना मिली है. मौके पर वन कर्मियों की टीम को भेजा गया है. बताया कि वन क्षेत्र से रिहायशी क्षेत्र की सीमा खुली होने के कारण वन्य जीव रिहायशी क्षेत्र की ओर आ जाते हैं. लोग सजग और सतर्क रहें. साक्ष्य के साथ आवेदन करने पर अग्रेत्तर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन