बेतिया में बिजली संकट, 50 एमवीए ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से रोटेशन पर चल रही सप्लाई

Updated:
विज्ञापन
फोटो -03 : फॉल्ट ठीक करते पॉवर ग्रिड के कर्मी | Prabhat Khabar Network

फॉल्ट ठीक करते पॉवर ग्रिड के कर्मी

बेतिया के बारी टोला स्थित पावर ग्रिड के 50 एमवीए ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण जिले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. विभाग रोटेशन पर फीडर चला रहा है और जल्द ही समस्या को ठीक करने का दावा कर रहा है.

विज्ञापन

Bettiah Power Grid Fault: नगर के बारी टोला स्थित पावर ग्रिड के 50 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से जिला मुख्यालय के कई शहरी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है. स्थिति को संभालने के लिए विभाग एक-एक और दो-दो घंटे के रोटेशन पर फीडरों को संचालित कर रहा है.

गुरुवार सुबह से बिजली की लगातार आवाजाही के कारण शहर के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

रात से लेकर दिनभर होती रही बिजली कटौती

उपभोक्ताओं के अनुसार बुधवार रात दो से तीन घंटे तक बिजली बाधित रही. गुरुवार को भी सुबह से शाम तक रुक-रुककर बिजली आने-जाने से इनवर्टर डिस्चार्ज होने लगे.

लोगों का कहना है कि उमस भरे मौसम में लगातार बिजली कटौती से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है. उनका कहना है कि इस समय बिजली की मांग पहले की तुलना में कम है, फिर भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो पा रही है.

तकनीकी टीम कर रही ट्रांसफार्मर की जांच

बारी टोला पावर ग्रिड के सहायक अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि 50 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण कई फीडरों को रोटेशन पर चलाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि बाहर से तकनीकी विशेषज्ञों को बुलाया गया है और ट्रांसफार्मर की जांच की जा रही है. खराबी दूर होते ही शहर में सामान्य बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

बारिश से बढ़ रही ट्रिपिंग की समस्या

शहर के विद्युत आपूर्ति एसडीओ सुशील कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण ट्रिपिंग की समस्या भी सामने आ रही है, जिसे ठीक किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर में आई खराबी से बिजली व्यवस्था कुछ हद तक प्रभावित हुई है, लेकिन विभाग जल्द से जल्द इसे दुरुस्त कर निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार काम कर रहा है.


विज्ञापन
रवि 'रंक'

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन