Bagaha: तेज आंधी-बारिश से अंधेरे में डूबा बगहा, रातभर कटी रही बिजली

Updated:
विज्ञापन
Bagaha News storm rain power outage damage electricity restoration 2026

आंधी बारिश के बाद सड़क पर गिरे पेड़

Bagaha News: बगहा में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. इस दौरान 50 से अधिक बिजली के पोल, तार और इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए. पढे़ं पूरी अपडेट…

विज्ञापन

Bagaha News: बुधवार शाम करीब पांच बजे अचानक बदले मौसम और तेज आंधी-बारिश ने बगहा शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. एक ओर बारिश से आम और लीची को फायदा हुआ, वहीं दूसरी ओर गेहूं, साग-सब्जियों समेत रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा. तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और डालियां गिर गईं, जिससे बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई.

शहर में सात घंटे अंधेरा

बगहा शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब सात घंटे तक बिजली गुल रही. वहीं गंडक पार के चार प्रखंड मधुबनी, पिपरासी, भितहां और ठकराहा में बुधवार शाम से गुरुवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. पूरी रात लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हुआ.

आंधी-बारिश के बाद बिजली के पोल हुए क्षतिग्रस्त

मरम्मत में जुटी टीम

132 kv हाइटेंशन बिजली का पोल (क्षतिग्रस्त)

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बगहा के कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि आंधी के कारण 33 केवी लाइन सहित लो टेंशन के करीब पांच दर्जन से अधिक पोल, तार और इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हुए हैं. रात में ही टीम को मरम्मत में लगाया गया और देर रात शहर में आपूर्ति बहाल कर दी गई. गंडक पार क्षेत्रों में भी लगातार कार्य जारी है.

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

यह भी पढे़ं: Bagaha news: घर का इकलौता चिराग बुझा, बर्थडे पार्टी में जा रहे युवक की मौत‌

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन