Bagaha news: घर का इकलौता चिराग बुझा, बर्थडे पार्टी में जा रहे युवक की मौत
बर्थडे पार्टी में जा रहे युवक की मौत
Bagaha news :बगहा के रूपही गांव निवासी करण कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत हो गई. इकलौते बेटे के निधन से परिवार में कोहराम मच गया. बर्थडे पार्टी में जाते समय हादसा हुआ. गांव में शोक और मातमी सन्नाटा है.
Bagaha News: बगहा अनुमंडल के भितहा प्रखंड अंतर्गत रूपही गांव निवासी करण कुशवाहा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़गई. करण राजकुमार कुशवाहा के इकलौते पुत्र थे और तीन बहनों के एकमात्र भाई थे. परिवार की सारी उम्मीदें उन्हीं से जुड़ी थीं.
आपके शहर में
बर्थडे पार्टी में जाने के दौरान हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, करण उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में हुए सड़क हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. अचानक मिली इस दुखद खबर से परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.
बहनों का रो-रोकर बुरा हाल
करण की मौत के बाद उनकी बहनें अनीसा कुमारी (10), अमृता कुमारी (14) और अंजनी कुमारी (18) बेसुध हैं. इकलौते भाई को खोने के गम में घर का माहौल गमगीन है. माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं.
गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
ग्रामीणों ने बताया कि करण मिलनसार और व्यवहार कुशल युवक थे. गांव में सभी लोग उन्हें पसंद करते थे. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और ढांढस बंधाया. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और हर किसी की आंखें नम हैं.
सड़क सुरक्षा की उठी मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं पर रोक लग सके. करण के अंतिम दर्शन के लिए गांव में लोगों की भीड़उमड़पड़ी. कम उम्र में हुई उनकी असमय मौत से हर कोई स्तब्ध है.
बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए