बेतिया में बीच सड़क पर बंद हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी, धक्का लगाते रहे सफाईकर्मी

कैप्शन : कूड़ा ट्रैक्टर को धक्का लगाते सफाई कर्मी | Prabhat Khabar Network
पश्चिम चंपारण के बेतिया नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए, जब एक कचरा गाड़ी बीच रास्ते में ही बंद हो गई. सफाईकर्मियों को उसे धक्का लगाकर चालू करने की कोशिश करनी पड़ी, लेकिन वाहन चालू नहीं हो सका. इससे इलाके में कचरा उठाव का कार्य प्रभावित रहा.
Bettiah Nagar Nigam: पश्चिम चंपारण के बेतिया नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर शुक्रवार को उस समय सवाल खड़े हो गए, जब वार्ड संख्या-19 स्थित बसवरिया माइकल कॉलोनी में कचरा उठाने पहुंची नगर निगम की ट्रैक्टर गाड़ी बीच रास्ते में ही बंद हो गई. गाड़ी स्टार्ट नहीं होने पर सफाईकर्मियों को उसे धक्का लगाकर चालू करने की कोशिश करनी पड़ी, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी वाहन चालू नहीं हो सका.
धक्का लगाते रहे सफाईकर्मी, फिर भी नहीं चली गाड़ी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कचरा संग्रहण के दौरान अचानक ट्रैक्टर बंद हो गया. इसके बाद कई सफाईकर्मी मिलकर काफी देर तक ट्रैक्टर को धक्का लगाते रहे, लेकिन वाहन स्टार्ट नहीं हुआ. इस कारण इलाके में कचरा उठाव का कार्य भी प्रभावित रहा.
सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम के कचरा वाहनों की स्थिति पर सवाल उठाए. लोगों का कहना है कि नियमित रखरखाव नहीं होने के कारण नगर निगम के वाहन अक्सर खराब हो जाते हैं, जिसका सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ता है.
रखरखाव की मांग तेज
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि कचरा ढोने वाले वाहनों का समय-समय पर मेंटेनेंस कराया जाए, तो इस तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है. लोगों ने नगर निगम से कचरा वाहनों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि सफाई व्यवस्था बाधित न हो.
यह भी पढे़ं: बेतिया में आज एक्शन मोड में रहेंगे डीएम, जनता की शिकायतों पर होगी सीधी सुनवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










