Bagaha: दिल्ली से घर लौट रही मां-बेटी सड़क हादसे में घायल, बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर

Updated:
विज्ञापन
Mother and daughter injured after speeding Bolero hits bike in Bagaha

घायल मां-बेटी का अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में उपचार

बगहा में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha News: बगहा में शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.

स्टेशन से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, भैरोगंज थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार निवासी रेखा देवी अपनी पुत्री अंजली कुमारी के साथ दिल्ली से आई सप्तक्रांति एक्सप्रेस से बगहा रेलवे स्टेशन पहुंची थीं. स्टेशन से दोनों बाइक के माध्यम से अपने घर लौट रही थीं.

इसी दौरान एनएच 727 स्थित बड़गांव चौक से भैरोगंज जाने वाली मुख्य सड़क पर परसा और देउरवा गांव के बीच एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं.

ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डायल 112 तथा एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी. ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया गया.

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. जांच के दौरान उनकी स्थिति गंभीर पाए जाने पर बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान संतोष साह की पत्नी रेखा देवी और उनकी पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस दुर्घटना के कारणों और संबंधित वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर अक्सर तेज गति से वाहन गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित जांच अभियान चलाने और ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन