2.34 करोड़ की लागत से मनोरम रूप में विकसित होगा बड़ा रमना मैदान : गरिमा

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 12 Jun 2025 6:06 PM

विज्ञापन

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर के ऐतिहासिक धरोहर बड़ा रमना मैदान को 2,33,73,128 की लागत से एक मनोरम पार्क के रूप में विकसित करने की प्रस्तावित उनकी इस महत्वाकांक्षी योजना को नगर विकास एवं आवास विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है.

विज्ञापन

बेतिया. महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर के ऐतिहासिक धरोहर बड़ा रमना मैदान को 2,33,73,128 की लागत से एक मनोरम पार्क के रूप में विकसित करने की प्रस्तावित उनकी इस महत्वाकांक्षी योजना को नगर विकास एवं आवास विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि जिला के अनेक प्रतिनिधि खेल प्रेमियों द्वारा अनेक अवसरों पर इसकी मांग की जाती रही है. इसको लेकर दशकों से बदहाल और उपेक्षित बड़ा रमना मैदान जैसे जिला स्तरीय ऐतिहासिक धरोहर का स्वरूप आकर्षक रूप में बदलने की उनकी योजना को विभागीय स्वीकृति मिली है. महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग को रमना मैदान के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास से संबंधित करीब ढाई करोड़ की योजना का प्रस्ताव विगत महीने भेजा गया था. महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस योजना के पूरी होने के बाद इसकी सुरक्षा- निगरानी तीसरी आंख अर्थात सीसीटीवी के माध्यम से करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. महापौर ने बताया कि इस जिला स्तरीय धरोहर रूपी इस संपूर्ण मैदान का पार्क के रूप विकसित किया जाना एक बड़ी उपलब्धि होगी. विभाग से प्रशासनिक स्वीकृत डीपीआर के आधार पर महापौर ने बताया कि रमना मैदान की साफ सफाई और समतलीकरण के बाद चहारदीवारी के पास पेड़ और खाली जगह पर आधुनिक घास लगाई जायेंगी. इसके साथ ही पाथवे, चार गजीबो, आराम बैंचों के साथ पर्याप्त हाई मास्क लाइटों के अलावा तीन योग कुटीर, दो गार्ड रूम, महिला पुरुष और गार्ड के लिए अलग अलग शौचालय बोरवेल का निर्माण कराया जाएगा. महापौर ने बताया कि इसके साथ ही प्रवेश द्वारों का जीर्णोद्धार के साथ इस ऐतिहासिक धरोहर का पांच साल के रखरखाव की व्यवस्था पर भी योजना के डीपीआर में निर्धारित किया गया है. महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि रमना मैदान के सौंदर्यीकरण की निविदा बहुत जल्द जारी की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन