भारत-नेपाल सीमा पर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने विवादित सुस्ता क्षेत्र का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा के सुस्ता क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम तरनजोत सिंह, एसपी और अन्य अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वाल्मीकिनगर के सुस्ता वर्किंग बाउंड्री क्षेत्र में डीएम तरनजोत सिंह ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया. सीमा सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई.

विज्ञापन

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के विवादित सुस्ता वर्किंग बाउंड्री क्षेत्र का बुधवार को जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सीमा से सटे इलाकों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सीमा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली.

सुस्ता सीमा क्षेत्र पहुंचे अधिकारी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ एसएसबी 21वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत, पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल, अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी, एसडीपीओ निहार भूषण, वन प्रमंडल-2 के डीएफओ विकास अहलावत, एसीएफ सत्यम कुमार, उप कमांडेंट विकास कुमार, अंचलाधिकारी वसीम अकरम, वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

अधिकारियों की टीम सुस्ता स्थित सेमल ट्री नो मैन्स लैंड क्षेत्र तक पहुंची और वहां की स्थिति का निरीक्षण किया.

सीमा प्रबंधन को लेकर हुई समीक्षा

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों का नियमित आकलन किया जा रहा है. इसी क्रम में सुस्ता वर्किंग बाउंड्री क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है.

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के बाद एसएसबी, पुलिस, प्रशासन, वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सीमा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई.

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बैठक में सीमा सुरक्षा, समन्वय, निगरानी व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की गई. अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि सीमा क्षेत्र में प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन