ePaper

मदनपुर में वाहन चालकों व मालिकों ने की परिवहन विभाग की टीम के साथ मारपीट

Updated at : 13 Jun 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
मदनपुर में वाहन चालकों व मालिकों ने की परिवहन विभाग की टीम के साथ मारपीट

बगहा पुलिस जिला अंतर्गत नौरंगिया थाना क्षेत्र के मदनपुर मोड़ के समीप वाहन जांच करने गईं परिवहन विभाग की टीम पर कुछ कतिपय लोगों ने हमला कर दिया.

विज्ञापन

हरनाटांड़. बगहा पुलिस जिला अंतर्गत नौरंगिया थाना क्षेत्र के मदनपुर मोड़ के समीप वाहन जांच करने गईं परिवहन विभाग की टीम पर कुछ कतिपय लोगों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमलावर ओवरलोड वाहनों के चालक हैं. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.जिसका प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह ओवरलोड वाहन चालकों के साथ अन्य लोगों ने परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक को दौड़ा कर गाली- गलौज करते हुए पिटाई कर रहे हैं. अवैध वसूली का आरोप वाहन चालकों ने लगाया आरोप जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग के एएसआई सत्येंद्र कुमार रजक के साथ वाहन चालकों व वाहन मालिकों नें न केवल बदसलूकी की बल्कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए परिवहन विभाग के दारोगा पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया.वहीं वाहन चालकों ने अवैध वसूली की बात कही है.मामले में दोनों पक्षों से आवेदन देने की चर्चा सुनी जा रही है. वहीं मामले में नौरंगिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है जिसकी जांच की जा रही है.नौरंगिया थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. वसूली का अड्डा बना मदनपुर पनियहवा मुख्य सड़क स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्पाद पुलिस, वन विभाग, थाना की पुलिस और यातायात समेत परिवहन विभाग की पुलिस केवल जांच के नाम पर खानापूर्ति होती है. केवल वसूली का अड्डा बना हुआ है.आठ किलोमीटर के अंदर पांच जगह-जगह जांच की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन