जिलाधिकारी ने दिलायी सड़क सुरक्षा शपथ

सड़क सुरक्षा के मद्देनजर आज समाहरणालय सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
बेतिया . सड़क सुरक्षा के मद्देनजर आज समाहरणालय सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को “मैं यह शपथ लेता हूं कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करूंगा. बिना हेलमेट पहले दोपहिया वाहन नहीं चलाउंगा. बिना सीटबेल्ट बांधे चार पहिया वाहन नहीं चलाउंगा. वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग नहीं करूंगा. तेज गति और गलत तरीके से वाहन नहीं चलाउंगा. अपने परिवार, समाज एवं संपर्क के सभी लोगों को भी वाहन चलाते समय यातायात के नियमों एवं प्रावधानों का पालन करने के लिए प्रेरित करूंगा. मैं सड़क पर दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति की हमेशा मदद करने के साथ एक स्वच्छ-स्वस्थ-सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने का प्रयास करूंगा का सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी. मौके पर अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य जिलास्तरीय, अनुमंडलस्तरीय प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




