ePaper

नदी पर निर्मित तटबंधों की स्थिति व सुरक्षा को लेकर की गई समीक्षा बैठक

Updated at : 13 Jun 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
नदी पर निर्मित तटबंधों की स्थिति व सुरक्षा को लेकर की गई समीक्षा बैठक

कार्यपालक अभियंता विजय कुमार पाल एवं एसडीओ कामेश्वर दास की अध्यक्षता में आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भितहा. शुक्रवार को बिहार सरकार आदेश अनुसार नदी पर निर्मित तटबंधों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा, आपसी समन्वय एवं प्रभावी कार्य योजना हेतु आज एक महत्वपूर्ण टीम बैठक पी. पी. तटबंध संबंधित लेकर चंद्रपुर कार्यालय में कार्यपालक अभियंता विजय कुमार पाल एवं एसडीओ कामेश्वर दास की अध्यक्षता में आयोजन किया गया. यह बैठक ‘टीम बिल्डिंग’ के अंतर्गत सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई. बैठक में तटबंधों की स्थिति, संभावित कमजोरियों, मरम्मत कार्यों की प्रगति तथा आगामी मानसून के मद्देनजर तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई. सभी सदस्यों ने पारस्परिक समन्वय को सशक्त बनाने तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया.एसडीओ दास ने कहा कि तटबंधों की निगरानी एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. ताकि किसी भी आपदा से समय रहते निपटा जा सके. आपदा से बचने के लिए हम सभी को एकजुट कर रहना पड़ेगा. किसी भी हालत में हम लोग सुरक्षित रखना है.अगर कहीं से भी कोई दिक्कत होता है तो आप लोग हमें विभाग को जानकारी दें. प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार पंडित, शम्भू साह,जेई जीवन प्रकाश दीप सुबोध कुमार, अजय कुमार सिंह,समाजसेवी अंशुमान पांडेय, हीरा यादव, उस्मान गनी, बुलेट खरवार सभी सिंचाई विभाग के कर्मी एवं पदाधिकारी मौजूद रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन