ePaper

छापेमारी में भारी मात्रा में पॉलीथिन व लाउडस्पीकर जब्त, वसूले 17 हजार

Updated at : 05 Jun 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में भारी मात्रा में पॉलीथिन व लाउडस्पीकर जब्त, वसूले 17 हजार

प्रतिबंधित प्लास्टिक पालीथीन के विरूद्ध बुधवार को नगर प्रशासन की ओर से छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही.

विज्ञापन

नरकटियागंज. प्रतिबंधित प्लास्टिक पालीथीन के विरूद्ध बुधवार को नगर प्रशासन की ओर से छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही. छापेमारी के दौरान नगर के आर्य समाज मंदिर रोड, मारवाड़ी मुहल्ला, पुराना सब्जी मंडी बाजार व मेन रोड में अवस्थित किराना दुकानों से बोरे में रखी पॉलीथिन बरामद की गई. वहीं छापेमारी के दौरान बाजा यानि लाउडस्पीकर बजाकर सब्जी बिक्री करने वालों का बाजा भी जब्त किया गया. इओ उपेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्लास्टिक आउट फैब्रिक इन कार्यक्रम के तहत पाॅलीथिन की बिक्री करने वाले दुकानदारों के यहां छापेमारी करायी गयी है. छापेमारी स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में करायी गयी है. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान विजय किराना दुकान, महेश किराना दुकान, पतंजलि किराना स्टोर्स,चौरसिया पत्तल ग्लास से 3.87 क्वींटल पाॅलीथिन जब्त की गयी है. साथ ही दुकानदारों से 17 हजार 500 रूपये का जुर्माना भी वसूला गया है. उन्होंने बताया कि प्लास्टिक का कारोबार करने वाले किसी को भी नही बख्शा जाएगा. प्लास्टिक पुरी तरह प्रतिबंधित है. जरूरत पड़ी तो एक लाख रूपया जुर्माना और कारोबारियों को जेल भी भेजा जाएगा. छापेमारी दल में टाउन प्लानर मो वसीम समेत नप कर्मचारी राजेश गुप्ता, विजय कुमार, विजय राम, पंकज कुमार, रामजी प्रसाद समेत शिकारपुर पुलिस के पदाधिकारी शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन