गंडक नहर के किनारे दिखा विशालकाय मगरमच्छ, लोगों में दहशत

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 22 Jul 2025 6:14 PM

विज्ञापन

बगहा एक प्रखंड के चौतरवा तिरहुत गंडक नहर में विशालकाय मगरमच्छ देख लोगों में भय का माहौल कायम हो गया है.

विज्ञापन

चौतरवा. बगहा एक प्रखंड के चौतरवा तिरहुत गंडक नहर में विशालकाय मगरमच्छ देख लोगों में भय का माहौल कायम हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम स्थानीय लोगों ने चौतरवा गंडक नहर के पुल के समीप एक विशालकाय मगरमच्छ को देखा. जिसके बाद लोगों में भय का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों ने चौतरवा थाना को सूचित किया. जहां प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योति पुंज के साथ पहुंचे एसआई संजय कुमार ने लोगों से सजग व सतर्क रहने का अपील किया. साथ ही उन्होंने वन विभाग को सूचित करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन