Bettiha : प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के लिए दो लाख रुपये में दी गयी थी सुपारी

Published by :DIGVIJAY SINGH
Published at :27 Apr 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiha : प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के लिए दो लाख रुपये में दी गयी थी सुपारी

प्रॉपर्टी डीलर सुरेश यादव (45) पर फायरिंग मामले का पुलिस ने रहस्योदघाटन कर दिया है.

विज्ञापन

Bettiha : बेतिया . मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गोड़वा टोला वृद्धा आश्रम के समीप 18 अप्रैल की सुबह बरवत परसाइन वार्ड 37 निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुरेश यादव (45) पर फायरिंग मामले का पुलिस ने रहस्योदघाटन कर दिया है. इस मामले में पुलिस दो शूटरों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक शूटर नौतन थाना क्षेत्र का किशोर है. जबकि दूसरे शूटर की गिरफ्तारी सीतामढ़ी जिले से हुई है. जबकि घटना में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया. सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलिंग के बिजनेस में बकाया पैसे को लेकर प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की गई थी. प्रॉपर्टी डीलर के हत्या के लिए दो लाख रुपये में सुपारी दी गई थी. मामले में एक किशोर समेत सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांगोली निवासी जयंत कुमार को गिरफ्तार किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि इस मामले में दर्ज प्राथमिक के आरोपित बीरबल कुशवाहा और सुरेश यादव बिजनेस पार्टनर थे। बीरबल प्रसाद का करीब 10 लाख रुपये सुरेश यादव के यहां बकाया था. वे बकाया पैसा देने में आनाकानी कर रहे थे. तब बीरबल प्रसाद ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंभू पटेल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. इस साजिश में नौतन थाना क्षेत्र के एक किशोर भी शामिल था. सीतामढ़ी के शूटर जयंत कुमार से संपर्क कर हत्या के लिए दो लाख रुपये में सुपारी दी गई. एक लाख रुपये जयंत और एक लाख रुपये किशोर को मिलना था. हत्या हो जाने के बाद शूटरों को रकम देने की बात तय हुई थी. सब कुछ सेट हो जाने पर जयंत ने घटनास्थल का रेकी किया था. उसे शंभू पटेल संरक्षण दे रहा था. पुलिस शंभू पटेल व बीरबल प्रसाद की तलाश कर रही है. फिलहाल दोनों फरार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन