ePaper

तीन घंटे तक डीजिटल अरेस्ट कर 85 हजार की ठगी

Updated at : 13 Jun 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
तीन घंटे तक डीजिटल अरेस्ट कर 85 हजार की ठगी

योगापट्टी के मच्छरगांवा निवासी एक युवक को तीन घंटे तक डीजिटल अरेस्ट कर 85 हजार रुपये की ठगी साइबर अपराधियों ने कर ली.

विज्ञापन

बेतिया. योगापट्टी के मच्छरगांवा निवासी एक युवक को तीन घंटे तक डीजिटल अरेस्ट कर 85 हजार रुपये की ठगी साइबर अपराधियों ने कर ली. इस मामले में पीड़ित दीपू कुमार के शिकायत पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पीड़ित योगापट्टी निवासी दीपू कुमार ने बताया है कि साईबर अपराधियों ने मोबाइल से लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा 3 घंटे 10 मिनट तक डिजिटल अरेस्ट रखा और धमका कर पे फोन से एक बैंक खाता में 85 हजार रुपये डलवा लिया. साइबर थाना के डीएसपी गौतम शरण ओमी ने बताया कि दीपू कुमार ने पुलिस से बताया है कि 13 मई की दोपहर उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया. फोन करने वाले ने कहा कि वह मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन से बोल रहा है. तुम एक मोबाइल नंबर से लड़कियों को अश्लील मैसेज भेज रहे हो. इस मामले में तुम्हारे खिलाफ 20 से ज्यादा केस दर्ज हुआ है. गिरफ्तारी का वारंट है. दीपू ने खुद को निदोर्ष बताते हुए कहा कि उक्त नंबर उसका नहीं है. तब फोन करने वाले ने उसका आधार नंबर बताकर तरह-तरह की धमकी देने लगा. इसके बाद उसने टेलीकॉम, सीबीआई, मनी लांड्रिंग लैंडिंग, आरबीआई के अधिकारियों से कॉन्फ्रेंस पर बात करने का झांसा देकर दीपू को अपने चंगुल में ले लिया. व्हाट्सएप कांफ्रेंस कॉल में फर्जी अधिकारियों ने उससे तरह-तरह के सवाल किए और डराने धमकाने लगे. बातचीत के दौरान बैकग्राउंड से वायरलेस, पुलिस की गाड़ी, सायरन आदि की आवाज आ रही थी. अपराधियों के तरह-तरह के सवाल से वे काफी डर गए. अपराधियों ने तीन घंटे 10 मिनट तक उन्हें डिजिटल अरेस्ट रखा. फिर केस में मदद करने और ट्रांसफर मिलान करने के बहाने उससे एक बैंक खाता में 85 हजार रुपये डलवा लिया. बाद में दीपू को ठगे जाने का एहसास हुआ. तब वे बैंक में गए और अपना खाता होल्ड करवाया और इसकी शिकायत पुलिस से की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन